फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी हाईवे पर शनिवार दोपहर तात्याटोपेनगर में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग निकला। महाराजपुर के नारायणपुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा नीरज (27) प्राइवेट कर्मी था। शनिवार को वह कानपुर देहात में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। दोपहर को तात्याटोपेनगर के पास अज्ञात वाहन से हादसे में उनकी जान चली गई। गुजैनी इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें