फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वीडीओ की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले ई-रिक्शा ने मारी थी टक्कर, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 27 Jun 2023 03:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Accident: एबी मोहल्ला निवासी ग्राम विकास अधिकारी को पांच दिन पहले ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में सड़क हादसे में घायल ग्राम विकास अधिकारी की लखनऊ राम मनोहर लोहिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पहले वह ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए थे। कोमा में जाने से उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एबी नगर दक्षिणी निवासी राजेंद्र कुमार विमल (46) पुरवा ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। 23 मई की रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। तभी ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी थी। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आई और वह कोमा में चले गए थे।
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पति की मौत पर पत्नी बेबी, बेटा रोहन, बेटी माही और 95 साल की उनकी मां बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें