फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल छात्रों का तनाव होगा दूर, नींद मिलेगी भरपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के तनाव को दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने और भरपूर नींद दिलाने की तैयारी है। नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देश पर डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोलॉजी के सहयोग से विशेष फाउंडेशन कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उन्हें योग के अलावा अनुशासित जीवनशैली, मानसिक सुदृढ़ता और उत्कृष्ट चिकित्सकीय गुणों का पालन करना सिखाया जाएगा। यह कोर्स 80 घंटे का रहेगा, जिसकी समय समय पर कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नोडल इंचार्ज डॉ. डॉली रस्तोगी ने बताया कि छात्रों को योग व ध्यान से मानसिक तनाव को शून्य करने और समय के सटीक नियोजन की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों की एकाग्रता, शारीरिक क्षमता और अनिद्रा की समस्या का समाधान होगा। प्राचार्य प्रो. संजय काला, डॉ. सुनीति पांडे, डॉ. अनुपमा गुप्ता आदि सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें