फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारत में निर्मित वस्तुओं का करें प्रयोग

Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे के शिवधाम वाटिका में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विदेशी वस्तुओं के बजाय भारतीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वावलंबी भारत अभियान के तहत सम्मान पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच के कश्मीरी लाल ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा भारत में निर्मित वस्तुओं से ही देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। प्रांत प्रचार प्रमुख लाल सिंह ने लोगों को स्वदेशी का महत्व बताते हुए निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रांत कार्य समिति सदस्य शोभा पटेल ने कहा भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे मजबूत रास्ता स्वदेशी ही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित न रहें, बल्कि निर्यात के अवसरों को भी अपनाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक दिनेश मिश्रा व अमरदीप मिश्रा ने किया और अध्यक्षता प्रभुशंकर सोनी ने की। यहां मनोज पांडेय, अमर दीप, दुबे, देवेंद्र कटियार, पंकज मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें