कानपुर। जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को दिलाने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले गुरुवार को किदवईनगर बाजार से आग्रह अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बाजार में घूमकर व्यापारियों से दुकान के बाहर नई और पुरानी रेट लिस्ट लगाने को कहा। बताया कि प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष गुरजिंदर सिंह ने बताया कि बताया कि व्यापारियों को उनकी आईटीसी की धनराशि दिलाने की मांग के समर्थन में जीएसटी काउंसिल को पत्र भेजा जाएगा। टैक्स छूट का लाभ ग्राहकों को देने का आग्रह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी पूरी तरह से सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं। अभियान को महानगर की बाजारों में एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। मौके पर कमल त्रिपाठी, केके गुप्ता, विनायक पोद्दार, नीरज शुक्ला, पवन गौड़, अशोक शुक्ला, जय कुमार शर्मा, नदीम खान, समीर, बालकृष्ण गुप्ता, सत्यम मिश्र, प्रखर श्रीवास्तव मौजूद रहे।