फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घरेलू कलह से परेशान होकर वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। दिल्ली–हावड़ा रेलवे लाइन पर रविवार देर शाम चांदनपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की पहचान बिरारी गांव निवासी हरीराम (65) के रूप में हुई। उनके बेटे संजीव कुमार ने रेलवे लाइन किनारे खड़ी साइकिल और कपड़ों के आधार पर पिता की पहचान की। परिजनों ने बताया कि हरीराम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार शाम अचानक घर से निकल गए थे। हरीराम गुप्ता मशीनरी स्टोर पर काम करते थे, लेकिन बीमार होने के कारण 5-6 दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। भाई छोटे लाल ने बताया कि घरेलू कलह और बीमारी से परेशान होकर उनके पिता ने यह कदम उठाया है। परिवार में चार बेटे हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें