फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर सबस्टेशन अंतर्गत ब्लॉक 81 में मंगलवार शाम चार बजे से बिजली न आने के कारण देर रात इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सबस्टेशन पहुंचकर लोगों ने अफसरों का घेराव कर हंगामा किया। आरोप है कि वहां मौजूद अधिकारियों ने की। क्षेत्र के पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिजली शाम चार बजे काट दी गई थी जो देर रात 12:30 बजे तक बाधित रही। वह क्षेत्रीय निवासी अरुण शर्मा, विनय बाजपेई, शशीकांत मिश्रा, सन्नी, अवतार सिंह के साथ शास्त्री नगर सबस्टेशन पहुंचे और बिजली न आने की वजह पूछी तो वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। इस पर लोग भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना केस्को एमडी को दी गई। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गई। सर्वोदयनगर के जेई मंगल सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल के पास स्थित ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित की गई थी। रात करीब 12:30 बजे क्षेत्र की बिजली आ गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें