फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर का युवक पहुंचा उरई, पुल पर कार खड़ी कर नदी में लगा दी छलांग, सुबह रेत पर मिली लाश

Mon, 21 Sep 2020 12:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
शव देख रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर के एक युवक ने औरैया पहुंच सनगढ़ पुल पर अपनी कार खड़ी की और यमुना नदी में छलांग लगा दी। अंधेरे में वह पानी की जगह रेत पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह पुलिस को नदी किनारे उसकी लाश मिली।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात कार से बर्रा, कानपुर निवासी युवक अवधेश सिंह उर्फ चंदन अपनी कार से औरैया के कुठौंद स्थित सनगढ़ पुल पर पहुंच गया। पुल पर ही अपनी कार खड़ी कर दी और नीचे यमुना में छलांग लगा दी। अंधेरा होने की वजह से युवक नदी के बजाय किनारे रेत पर गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। सोमवार सुबह बाद उधर से गुजरे लोगों ने पुल के बीच लावारिश कार देखी तो शंकरपुर चौकी पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पुल के नीचे पहुंचकर खून में लथपथ युवक को अस्पताल भेजा जहां उसे मृत बताया गया। छानबीन के बाद युवक की पहचान हुई तो परिजनों को खबर दी। परिजनों ने बताया वह रात करीब 10 बजे बिना किसी को बताए कार से घर से निकला था। आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें