फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Updates: गुजरात गई बादलों की श्रृंखला, तेज बारिश की उम्मीद कम, आज बूंदाबांदी संभव

Fri, 12 Aug 2022 07:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में मानसून फिलहाल कुछ दिन के लिए रूठा हुआ है, लेकिन उत्तर भारत में कम लो प्रेशर जोन बन रहा है। इसकी वजह से टुकड़ों में छितराए हुए बादल आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
कानपुर में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मानसून की अक्षीय रेखा गुजरात की ओर खिसक जाने से कानपुर परिक्षेत्र में तेज बारिश की उम्मीद घट गई है। मध्य भारत में लो प्रेशर जोन बन जाने से बादलों की श्रंखला उस ओर खिसक गई है। कब तक यह वापस लौटेगी? अभी इसका अंदाज नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन

सीएसए के मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान धूप-छांव का माहौल रहेगा। बादल आ जाएंगे और कभी चिलचिलाती धूप निकल आएगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा बादल छितराए हुए रहेंगे। इससे टुकड़ों में बूंदाबादी होगी।
बारिश न होने से गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो गई है। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव दिख रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर भारत में लो प्रेशर जोन कम बन रहे हैं। इससे इन क्षेत्रों में बारिश घटती जाएगी। कानपुर परिक्षेत्र में लो प्रेशर जोन कम बना है। आगे लो प्रेशर जोन की संभावना कम है। 13 अगस्त को बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
विज्ञापन

तापमान
अधिकतम-33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें