उन्नाव के सिकंदरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा में पार्टी के विलय पर गोलमोल जवाब दिया। नवाबगंज टोलप्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि पार्टी का विलय तभी होगा जब अखिलेश यादव का ऑफर आएगा। अखिलेश से मिलने कब जाएंगे के सवाल के जवाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब अखिलेश का बुलावा आएगा तब आगे की सोचेंगे। वहीं पत्रकार सूरज पांडेय के मामले में कहा कि पार्टी पीड़ित के परिजनों को न्याय दिलाने का काम करेगी। इस दौरान टोल बैरियर पर ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का स्वागत किया। करीब 15 मिनट रुकने के बाद शिवपाल सिकंदरपुर करन के लिए रवाना हो गए।