अखिलेश ने प्रसपा के जिलाध्यक्ष को बुलाया
एक दिन पहले लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने बिना देरी किए प्रसपा के महानगर जिलाध्यक्ष रहे आशीष चौबे को मंच पर बुलाकर कार्यकर्ताओं के अंदर चल रहे असमंजस को दूर करने और लखनऊ आकर मिलने को कहा।
प्रसपा के कार्यकर्ताओं को मिल सकती है नई जिम्मेदारी
इस दौरान मंच पर शिवपाल यादव भी मौजूद थे। दरअसल आने वाले दिनों में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव भी है, ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रसपा से सपा में आए वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब देखना ये होगा कि दोनों पार्टियों कैसे अपने कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठा पाती हैं।