फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Nikay Chunav: साइकिल दौड़ी, कमल मुर्झाया, निर्दलियों ने भी दम दिखाया, छह सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ

Sat, 13 May 2023 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के इटावा जिले में सभी छह सीटों पर भाजपा को हार मिली है। तीन सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत मिली। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...
विज्ञापन
भरथना से सपा के अजय यादव की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में निकाय चुनाव में सभी छह सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। तीन नगर पालिकाओं में साइकिल खूब चली और सपा प्रत्याशियों जीत दर्ज की। वहीं लखना और इकदिल नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। बकेवर में बसपा प्रत्याशी विजेता बने। इटावा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने 60469 मत पाकर 29686 वोटों से जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी भाजपा की कुसुम दुबे 30783 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


सपा से टिकट कटने के बाद बसपा से लड़ी गुलनाज 10879 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। भरथना नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर सपा के अजय कुमार उर्फ गुल्लू 10013 मत मिलने के साथ 1609 वोटों से विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहीं बसपा प्रत्याशी वर्तिका गुप्ता को 8404 मत मिले। जसवंतनगर में सपा के सत्यनारायण शंखवार 4861 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 8612 मत मिले। जबकि भाजपा के जयशिव बाल्मीकि को सिर्फ 3751 वोट मिले। वहीं बकेवर से बसपा प्रत्याशी विवेक यादव उर्फ सन्नी ने हाथी को खड़ा करने का काम किया। उन्हें 1977 मत मिले।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के बागी अरब उल्ला खान उर्फ बल्ले को 1828 मत मिले। विवेक ने 149 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा के डॉ. संजय दीक्षित को सिर्फ 817 वोटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं नगर पंचायत लखना में भाजपा के बागी प्रत्याशी निर्दलीय गणेश शंकर पोरवाल ने 1612 मत पाकर 129 वोटों से जीत दर्ज की। निर्दलीय विवेक राठौर को 1483 मत मिले।
विज्ञापन


इकदिल नगर पंचायत में निर्दलीय जीतने का रिकार्ड बरकरार रहा। निर्दलीय लड़ी फूलनदेवी को 2945 वोट मिले। उन्होंने 85 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सपा की प्रवीन कुमारी 2860 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी को 1487 वोट मिले।

विज्ञापन

शिवपाल ने लगाया जोर, पुद्दल ने थामी जीत की डोर
नगर पालिका परिषद की सीट पर एक बार फिर सपा का दबदबा रहा। यह सीट सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव की प्रतिष्ठा वाली सीट थी। जसवंतनगर में बीते दो दशक से ज्यादा का इतिहास रहा है कि जिसका समर्थन शिवपाल ने किया है, उसने ही पालिकाध्यक्ष पद पर जीत प्राप्त की है। इस बार उनके आशीर्वाद से ही सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुददल के सिर जीत का ताज सजा है। जसवंतनगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा के सत्यनारायण शंखवार 4861 मतों से विजयी हुए। उन्हें कुल 8612 मत मिले।

भाजपा के जयशिव बाल्मीकि को 3751, बसपा के राकेश कुमार कठेरिया को 572, आम आदमी पार्टी के राजेंद्र कुमार दिवाकर को 895, कांग्रेस के किशनलाल को 229 और निर्दलीय प्रमोद कुमार को 1256 मत मिले। सपा को जिताने के लिए क्षेत्रीय विधायक होने के नाते शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर दस्तक दी और नुक्कड़ सभाएं कर वोट मांगे थे। यह उनकी मेहनत का परिणाम है कि जीत सपा को मिली। वर्ष 2017 में हुए नगर पालिका के चुनाव में सपा तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आमने-सामने थी। उस समय सत्यनारायण शंखवार सपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में सुनील जोली को शिवपाल सिंह यादव का समर्थन मिलने की वजह से जोली 123 मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें