फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Municipal Election: जालौन में पहले दो घंटे में 10 फीसदी मतदान, वोट डालने सुबह देरी से निकले मतदाता

Thu, 04 May 2023 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun Nagar Nikay Chunav: जालौन में पहले दो घंटे में दस प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान नगर पंचायत नदीगांव में हुआ है। वहीं, सबसे कम मतदान प्रतिशत उरई नगर पालिका में हुआ। पहली बार वोट डालने वालों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
पिंक बूथ पर महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले की चार नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में मतदान शुरू हो गया। शुरूआत में मतदान की गति सुबह कुछ धीमी रही, लेकिन नौ बजे के बाद मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगने लगीं थीं। सुबह नौ बजे तक जिले में दस प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदान नगर पंचायत नदीगांव में हुआ, जहां पर 20.9 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम मतदान प्रतिशत उरई नगर पालिका में रहा, जहां 6.7 प्रतिशत मतदान हुआ। कालपी नगर पालिका में 9, कोंच नगर पालिका में 10.49 प्रतिशत, जालौन नगर पालिका में 7.5 प्रतिशत में मतदान हुआ।
वहीं, ऊमरी नगर पंचायत में 12 प्रतिशत, एट नगर पंचायत में 9.1 प्रतिशत, कदौरा नगर पंचायत में आठ प्रतिशत, कोटरा नगर पंचायत में 11.77 प्रतिशत, माधौगढ़ नगर पंचायत में 6.9 प्रतिशत, रामपुरा नगर पंचायत में 8.2 प्रतिशत मतदान रहा।

विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी डाला वोट
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी उरई में वोट डाला। स्वतंत्रदेव सिंह और उनकी पत्नी ने राजकीय इंटर कॉलेज उरई में वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा भाजपा सहित दूसरी पार्टियों के नेता भी वोट डालने के लिए पहुंचे।

पिंक बूथों पर लगीं लंबी-लंबी लाइनें
हर नगर निकाय में महिलाओं के लिए पिंक बूथ की स्थापना की गई है। पिंक बूथों पर वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें सुबह से ही लग गईं थीं। उरई में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पिंक बूथ बनाया गया है। इसके अलावा कोंच, कोटरा, ऊमरी, एट, माधौगढ़, रामपुरा, जालौन, कालपी, कदौरा में भी पिंक बूथ बनाए गए हैं।

पहली बार के वोटरों में उत्साह
निकाय चुनाव में जो पहली बार वोटर बने हैं, उनमें खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ये वोटर पहली बार वोट डालने के लिए अपने परिजनों के साथ पहुंच रहे हैं। कोंच के जवाहर नगर निवासी वास्तु तिवारी ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वच्छता और बेहतर शिक्षा के लिए वोट डाला है।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने लिया जायजा
निकाय चुनाव में मतदान के दौरान डीएम एसपी ने किया शहीद अशफाक उल्ला खान इंटर कॉलेज बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना कार्ड के अंदर बैठे एजेंटों को फटकार लगाई और उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों से कहा कि लाइन में लगाकर वोटिंग कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें