फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में मां ने पांच साल की मासूम संग लगाई फांसी, दिव्यांग थी बच्ची

Sat, 12 Dec 2020 05:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इसी घर में मां बेटी ने लगाई थी फांसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा-4 में प्राइवेट कर्मी विकास सिंह की पत्नी प्रिया (35) ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरा अंदर से बंद कर बेटी नन्हू (5) के साथ फांसी लगा ली। पति सुबह पत्नी के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा बंद पाया। परिजनों के साथ मिल कर दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे। बेटी और पत्नी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका पाया। वो दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ विकास पांडेय ने बताया कि महिला की शादी को करीब 8 साल हुए थे। बच्ची नन्हू 7 माह में पैदा हुई थी। इससे वह शारीरिक रूप से दिव्यांग थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसे लेकर मां अक्सर परेशान रहती थी। इसी के चलते फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें