फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती ने कुलदीप संखवार को घोषित किया घाटमपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी

Tue, 15 Sep 2020 03:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुलदीप संखवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कमला रानी वरुण की कोरोना से मौत के बाद खाली हुई कानपुर की घाटमपुर सीट पर उपचुनाव का बसपा प्रमुख मायावती ने बिगुल फूंक दिया है। मायावती ने दिल्ली में एक बैठक के दौरान बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे कुलदीप संखवार को घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि कानपुर से सेक्टर प्रभारियों को भी इस मामले में बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया गया था। कुलदीप संखवार तीन बार बसपा कानपुर देहात के अध्यक्ष रहे हैं। बसपा सरकार में जोनल कोआर्डिनेटर भी रहे हैं और बीच में एक बार पद से हटाये भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें