फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : कानपुर देहात में जैनपुर की गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटा दमकल विभाग

Mon, 17 Nov 2025 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
फैक्टरी में आग... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर निरंजनपुर की बाबा आनंदेश्वर गद्दा और कुर्सी फैक्टरी के गोदाम में रविवार रात साढ़े 11 बजे के करीब आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों की जानकारी पर मैनेजर राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मैनेजर की सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंची। दो फायर गाड़ियों के साथ आग बुझाई जा रही है। फैक्टरी मालिक  तुषार गुप्ता को जानकारी दी गई है। काई थानों की पुलिस भी पहुंची है, दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें