फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म के विरोध में विवाहित भतीजी की चाचा ने गला घोंटकर की हत्या, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Oct 2021 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर के औंग में दुष्कर्म के विरोध में विवाहित भतीजी की मंगलवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से आरोपी मौके से भाग निकला। घटना मृतका के 5 साल के भाई ने देखकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी चाचा खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी फूलचंद निषाद की बेटी जानकी(22) की शादी एक साल पहले उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के थरवाखेड़ा गांव के दिनेश से हुई थी। दिनेश इंदौर में प्राईवेट नौकरी करता है। रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी को कौड़िया गांव छोड़कर इंदौर चला गया था। परिवार के लोग मंगलवार सुबह फसल की निराई करने चले गए थे। इधर, घर में जानकी और उसका छोटा भाई रंजीत (5) थे। 

 

करीब 10 बजे जानकी का पड़ोस में रहने वाला चाचा सुभाष घर पहुंचा। जानकी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर जानकी के साथ मारपीट करने लगा। यह देखकर रंजीत घर के बाहर निकला और बहन को बचाने के लिए शोर मचाते गांव किनारे मंडी में रहने वाले दादा गुलाब के घर पहुंचा। रंजीत ने दादा गुलाब को बहन से चाचा के द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना दी। 

 

गुलाब दौड़कर घर पहुंचा। जहां भतीजी को मृत पाया। खेत में काम करने गए परिजनों को सूचना दी। परिजननों के जानकी का शव देखकर होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस सूचना दी। औंग प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। मृतका के गले में चोट के निशान पाए। पुलिस ने चाचा को सुभाष को गंगा किनारे से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुभाष से पूछताछ की। 

 

आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। मृतका के पिता फूलचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष के खिलाफ मुस्कान के विरोध में हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक तथा एसडीएम निधि बंसल कौड़िया गांव पहुंचे। मृतका के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी दी। सीओ ने बताया एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें