उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, उन्नाव, इटावा समेत कई जिलों में सोमवार शाम करीब सात बजे से रात तक आसमान में चमकदार टुकड़ों की ट्रेन के डिब्बों जैसी लाइन दिखाई देने की चर्चा रही। ग्रामीणों ने इसे विशेष यान समझा। वहीं उन्नाव जिले में भी जगमगाती हुई एक रेखा को आगे की ओर बढ़ता हुआ देखा गया। साथ ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इटावा में बसरेहर और कचौरा रोड पर आसमान पर जगमगाती रोशनी देखी गई है।