फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर से रवाना हुईं भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें

Mon, 06 Oct 2025 02:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रवाना हुई भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद सोमवार को भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें कानपुर से रवाना हो गईं। दोनों टीमें बस के माध्यम से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, तिलक वर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाड़ी भी अपने दल के साथ मौजूद रहे। रवाना होने से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ी चकेरी हवाई अड्डे से सीधे बेंगलुरु के लिए उड़ान भर गए। बताते चलें कि ग्रीन पार्क में खेली गई वनडे सीरीज में भारत-ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। इसमें से श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें