उन्नाव में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गजमुरादाबाद में तेज रफ्तार कार लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से भीड़ गई। हादसे में कार चालक मोहम्मद एहसान अली (40) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। यूपीडा कर्मियों ने कार चालक को बाहर निकालकर उसकी पर्स में मिले ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड से उसकी पहचान की। पुलिस ने ट्रक चालक व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।