फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर जोन पुलिस को साइबर अपराध में सहयोग करेगा आईआईटी

Sun, 23 Aug 2026 09:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी निदेशक के साथ एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी के विशेषज्ञ जटिल साइबर अपराध को सुलझाने में कानपुर जोन की पुलिस का सहयोग करेंगे। इसको लेकर एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के साथ बैठक की। इसमें पुलिस के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों को वैज्ञानिकों के सामने प्रजेंटेशन के माध्यम से रखा। एडीजी की देखरेख में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने प्रस्तुतिकरण दिया। डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद भी मौजूद रहे। निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को तकनीक रूप से मजबूत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सीथ्रीआईहब का निरीक्षण किया। वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें