फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमजाल में फंसा युवती को दुबई में बेचा, अब प्रेमिका को फांसी की सजा

Tue, 16 Jul 2024 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा की युवती को आगरा के युवक ने छला। प्रेमजाल में फंसाकर युवती को दुबई में बेच दिया। अब युवती को फांसी की सजा सुनाई गई है। दंपती समेत चार पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती युवती को भारी पड़ गई। प्रेमी युवती का इलाज कराने के बहाने आगरा ले गया। वहां से उसे दुबई भेजा और फिर बेच दिया। अदालत ने युवती के पिता की याचिका पर दुबई के दंपती सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं युवती दंपती के बेटे की हत्या में फांसी की सजा होने पर दुबई की जेल में है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शब्बीर खान ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी शहजादी (33) आग में जल जाने के कारण दिव्यांग हो गई थी। वह बांदा रोटी बैंक नामक संस्था में जुड़कर समाजसेवा का कार्य करती थी। फेसबुक के जरिये आगरा का युवक उजैर पुत्र मतलूब उसके संपर्क में आया और नवंबर 2021 को इलाज कराने के नाम पर बेटी को अपने शहर ले गया। वहां उसका वीजा बनवाया और बहला फुसला कर दुबई में रह रहे आगरा निवासी दंपती फैज अहमद व नादिया के पास भेजकर उसे दंपती के हाथों बेच दिया।

उजैर ने बेटी के गहने, दिव्यांग कार्ड, एटीएम आदि अपने पास रख लिए। बेटी का बैंक में जमा सारा पैसा, दिव्यांग पेंशन आदि एटीएम से निकाल ली। उधर, दुबई में कुछ दिन बाद फैज के सात वर्षीय बेटे की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। फैज ने बेटी को हत्या के मामले में फंसा दिया। वहां की अदालत ने बेटी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वह मौजूदा समय में जेल में है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषार दीक्षित ने बताया कि सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने मामले को गंंभीर अपराध मानते हुए मटौंध थाना पुलिस को मानव व्यापार, धोखाधड़ी आदि में फैज, पत्नी नादिया, फैज की मां अंजुम सहाना बेगम, उजैर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें