फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP election 2022: सपा ने दो सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, सवायजपुर से पूर्व विधायक के बेटे को टिकट

Thu, 27 Jan 2022 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

समाजवादी पार्टी ने हरदोई जिले की दो और बड़ी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें सवायजपुर से पूर्व विधायक के बेटे पदम राग सिंह पम्मू को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि बालामऊ से रामबली वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
सवायजपुर से पम्मू और बालामऊ से रामबली को सपा ने दिया टिकट  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने सवायजपुर से पद्मराग सिंह (पम्मू यादव) को और बालामऊ सीट से रामबली वर्मा को टिकट दिया है। पद्म राग सिंह पम्मू पूर्व विधायक विश्राम सिंह यादव के बेटे हैं। वह 2012 में सपा से बगावत करके राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लड़ कर दूसरे नंबर पर रहे थे।

वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया और वह दूसरे स्थान पर रहे। 43 वर्षीय पम्मू यादव ने परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की। ये क्षेत्र के इकनौरा गांव के निवासी हैं। 

बालामऊ से सपा की टिकट पाने वाले रामबली वर्मा सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त अफसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें