फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2017 Live : चाैथे चरण में जगह-जगह ईवीएम की गड़बड़ी से वोटर्स की मुश्किल बढ़ी

Thu, 23 Feb 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मतदान केंद्र में अंधेरा, मतदाता परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी चौथे चरण के मतदान के दौरान अधिकतर जिलों में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था खराब होने के चलते मोमबत्ती की रोशनी में वोट डलवाये जा रहे हैं। बांदा जिले में बूथ संख्या 284 पंडित जेएन इंटर कॉलेज गिरवां की ईवीएम में गड़बड़ी आ गई। अधिकारी ठीक करने में लगे हैं। उधर जीजीआईसी में 67 नंबर बूथ की ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान कार्य ठप रहा। उधर कौशाम्बी के चाय घोसिया बूथ नंबर 255 में एक घंटे से ईवीएम ठप है। बांदा के बजरंग इंटर कॉलेज और छत्रसाल बूथ में अंधेरा होने से मोमबत्ती की रोशनी में मतदाता वोट डाल रहे हैं। चित्रकूट के सीतापुर बूथ नंबर 95 में ईवीएम खराब होने से परेशानी है। इसी तरह महर्षि पतंजलि बूथ संख्या 30 में ईवीएम में गड़बड़ी से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। बूथ संख्या 222 वाल्मीकि इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में भी ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें