फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पार कर रहे युवक को डंपर ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

Mon, 01 Sep 2025 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हरिओम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र में अज्योरी गांव के पास सोमवार की शाम हाईवे पार करते समय युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ट्रक का चालक भी था। अज्योरी गांव निवासी नंदे का पुत्र हरिओम (20) गांव के सामने से निकले कानपुर सागर हाईवे को पर कर रहा था। तभी हमीरपुर की ओर से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक अपने तीन भाइयों अंकुर, अंकित में सबसे छोटा था। वह बड़े भाई अंकुर के साथ जबलपुर गाड़ी चलाने के लिए गया था। वहां से सोमवार को वापस आया था और एक ट्रक से उतर कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी हादसा हो गया। सजेती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि डंपर को चालक समेत पकड़ लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें