इटावा में भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ी में बुधवार सुबह खेत में लगे जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह खेत पर काम करने गए किसानों ने पेड़ पर लटके हुए शव को देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान सुबोध तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह खेत देखने के लिए निकले थे फिर शव मिलने की खबर मिली तो कोहराम मच गया।