फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Cricket League: अगस्त के आखिरी हफ्ते में होगी लीग, UPCA की बैठक में फैसला, छह टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Wed, 02 Aug 2023 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अंकित चटर्जी ने बताया कि बैठक में बनारस स्टेडियम को लेकर भी फैसला किया गया है। इसको लेकर एनएलटी से कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गए है। इस स्टेडियम को 400 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, यूपीसीए की एपेक्स कमेटी की बैठक मंगलवार को नोएडा स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में तय हुआ कि अगस्त के अंतिम हफ्ते में उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग होगी। यह जानकारी एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने दी।

विज्ञापन

छह टीमों के बीच होंगे मुकाबले
बैठक में तय किया गया कि यूपी क्रिकेट लीग को भव्य रुप दिया जाना चाहिए। इसके लिए लीग के मुकाबले डे नाईट खेले जाएंगे। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को खरीदेगी इसके बाद उनके बीच मुकाबले होंगे। विजेता और उपविजेता टीम के लिए ट्रॉफी होगी।
हर मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा फाइनल मुकाबले के दिन मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब भी खिलाड़ियों को दिया जाएगा। कानपुर शहर से दो फ्रेंचाइजी के आने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

तीन कैटेगरी में बांटे जाएंगे यूपी के खिलाड़ी
इस लीग में खिलाड़ियों का चयन तीन कैटेगरी के हिसाब से किया जाएगा। ए कैटेगरी में रणजी खिलाड़ी, आईपीएल खिलाड़ी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। बी कैटेगिरी में ए श्रेणी के मैच खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं, सी कैटेगरी में नए खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

लीग में यूपी का हर खिलाड़ी शामिल होगा
इन खिलाड़ियों की बिक्री बोली लगने के हिसाब से होगी। फ्रेंचाइजी तय होने के बाद जल्द आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस लीग में यूपी का हर खिलाड़ी शामिल होगा, जो कि यूपी टीम की तरफ से खेल रहा है या फिर कैंप में भी शामिल हुआ हो। इसको लेकर खिलाड़ियो में खासा उत्साह  है।

30 माह में बनेगा बनारस का स्टेडियम, अगस्त से होगा निर्माण कार्य शुरू
अंकित चटर्जी ने बताया कि बैठक में बनारस स्टेडियम को लेकर भी फैसला किया गया है। इसको लेकर एनएलटी से कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गए है। इस स्टेडियम को 400 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके लिए 30 माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम को तैयार करने के निर्देश दिए
इस स्टेडियम को सुंदर रूप देने के लिए कई आर्किटेक्ट लगाए जाएंगे। खिलाड़ी और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। अगस्त माह में ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही दर्शकों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें