फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीएम योगी 30 अक्तूबर को आएंगे चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम का करेंगे दौरा

Wed, 28 Oct 2020 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यानाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 अक्टूबर को चित्रकूट पहुंचेगे। सुबह 11बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम लालापुर पहुंचेंगे। यहां महर्षि वाल्मीकि के पूजन के बाद पर्यटन और विकास के चल रहे कार्यो का अवलोकन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी करीब 3 बजकर 10 मिनट तक चित्रकूट के लालापुर में रहेंगे। जिला प्रशासन सीएम योगी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कार्यक्रम की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें