फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे की करतूतों को देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, फिर हुआ ये सब

Mon, 02 Jun 2025 02:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एक दिन बाद बरात लेकर पहुंचने पर दूल्हे की करतूतों से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर कई घंटे पंचायत चली।
विज्ञापन
दुल्हन ने किया शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर के रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा में रविवार की शाम के बजाए बरात सोमवार सुबह चार बजे पहुंचने से दुल्हन व उसके परिजन नाराज हो गए। इस पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। लेनदेन को लेकर कई घंटे पंचायत चलने पर नतीजा नहीं निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के बारा गांव से शिवपाल के बेटे आकाश की बरात शाखा जनवारा में रहने वाले प्रेम बाबू के यहां रात के बजाय दूसरे दिन सुबह पहुंची। इस दौरान देरी करने के जिम्मेदार दूल्हे की करतूतों की जानकारी होने पर दुल्हन रीना ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार में घर वालों के शामिल होने पर जनातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। बात बिगड़ने पर कई बराती मौका लगाकर खिसक लिए। कई घण्टों तक चली पंचायत के बाद भी बात न बनने तथा शादी के लिए किए गए लेन देन को वापस लौटाने को लेकर पंचायत चलती रही। जिसकी जानकारी मिलने पर रेउना चौकी प्रभारी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बात बनते न देख सुबह थाने बुलाया जहां दोनों पक्षों के बीच अभी पंचायत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें