फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: खिताब छीन जुड़वां बहन दिव्या बनी प्रदेश टॉपर, मूल्यांकन के बाद बोर्ड ने दी स्वीकृति

Wed, 19 Oct 2022 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

18 जून को घोषित हुए यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में चार माह अब बदलाव होगा। दरअसल,  प्रदेश की टॉपर दिव्यांशी पिछड़ गई हैं। अब उनकी जुड़वा बहन दिव्या ने सर्वाधिक अंक से बाजी मार ली है। टॉपर बनी छात्रा का संशोधित अंकपत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह के बगल में खड़ी प्रदेश टॉपर बनी छात्रा दिव्या, साथ में जुड़वां बहन और - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के दिव्यांशी से खिताब छीनकर जुड़वां बहन दिव्या इंटरमीडिएट की प्रदेश टॉपर बन गई हैं। दरअसल, अंकपत्र में दर्ज हिंदी विषय के नंबरों से असंतुष्ट दिव्या ने फिर से मूल्यांकन (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन किया था। मूल्यांकन में छात्रा के हिंदी में 38 नंबर बढ़ने से अब प्रदेश टॉपर रहीं अपनी जुड़वां बहन से दो अंक आगे पहुंच गईं।

विज्ञापन

इस तरह से जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, राधानगर के हिस्से में अब प्रदेश टॉपर सूची का पहला और दूसरा स्थान पड़ गए। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा दिव्यांशी ने 500 में 477 अंक पाकर प्रदेश टॉपर का खिताब हासिल किया था।
टॉपर की जुड़वां बहन दिव्या को हिंदी के अलावा अन्य सभी विषयों में प्रदेश टॉपर बहन दिव्यांशी से अच्छे नंबर मिले थे। हिंदी में उसे सिर्फ 56 अंक मिलने से उसे मेरिट सूची में स्थान नहीं मिला था। ऐसे में दिव्या ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। स्क्रूटनी में उसके बढ़कर हिंदी विषय में 94 नंबर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब उसके प्राप्तांकों का योग जुड़वां बहन के 477 के सापेक्ष 479 पहुंच गया। बोर्ड ने संशोधित नंबर बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड कराते हुए दूसरा अंकपत्र जारी कर दिया है।  डीआईओएस देवकी सिंह ने प्रदेश टॉपर छात्रा दिव्या के संशोधित अंकपत्र की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें