फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म, 16 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 09 Mar 2024 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। अब 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जो 29 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को समाप्त हो गईं। कानपुर में 129 केंद्रों पर 22 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुईं थीं। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने उर्दू, पंजाबी और सिंधी विषय और इंटरमीडिएट के छात्रों ने व्यवसायिक विषयों की परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने संस्कृत, कृषि गणित और कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा दी है।

विज्ञापन


अब 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा जो 29 मार्च तक चलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह की पहली पाली में हाईस्कूल के 747 छात्रों को उर्दू की परीक्षा देनी थी, इसमें 32 अनुपस्थित रहे। पंजाबी विषय के 42 छात्रों ने परीक्षा दी और चार अनुपस्थित रहे। सिंधी विषय के पांच छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि 26 परीक्षा देने पहुंचे। उधर, इसी पाली में इंटरमीडिएट के 742 छात्रों को व्यवसायिक विषयों की परीक्षा देनी थी। इसमें 41 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में संस्कृत विषय में 16 व कृषि गणित में दो छात्र अनुपस्थित रहे। कृषि रसायन विज्ञान में पंजीकृत सभी 21 छात्रों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें