फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2022: 94 प्रतिशत अंक हासिल कर कानपुर टॉपर बने प्रखर पाठक, कहा- भविष्य में खोलूंगा स्टार्टअप कंपनी

Sat, 18 Jun 2022 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की भी घोषणा कर दी है। कानपुर नगर के प्रखर पाठक ने 500 में से 470 अंक हासिल करके चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
टॉपर प्रखर पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरमीडिएट में प्रदेश की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान पाने वाले प्रखर पाठक आईआईटी से बीटेक करने के बाद स्टार्टअप कंपनी खोलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ी कंपनी खोलकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना लक्ष्य है। 94 प्रतिशत अंक पाकर कर्नलगंज निवासी प्रखर ने शहर में टॉप किया है।

विज्ञापन


एनएलके विद्या मंदिर विष्णुपुरी के छात्र प्रखर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करके सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए, जब मन हो, तब पढ़ें। प्रखर सफलता का श्रेय बड़े भाई आयुष पाठक को देते हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम प्रखर के रोल मॉडल हैं। अग्निपथ योजना को वह सही मानते हैं। पिता घनश्याम पाठक सेल्स टैक्स एडवाइजर और मां मीना गृहिणी हैं। 

स्कोर कार्ड
सामान्य हिंदी - 89, गणित - 97, भौतिक विज्ञान - 94, रसायन विज्ञान - 98 और कंप्यूटर - 92

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें