कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों के विभिन्न कॉलेजों में आज बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। दो पारियों में हुई इस परीक्षा में छात्रों ने कोविड नियमों का पालन किया। मास्क, फेस शील्ड लगाए छात्र सेंटर पर पहुंचे। पहली पाली 9 से 12 और दूसरी वाली 2:00 से 5:00 तक है। कानपुर जिलाधिकारी ने भी शहर के कुछ बीएड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।