फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की खबर से अभिभावकों में दहशत का विस्फोट

Wed, 15 May 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर के सात स्कूलों के पास मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आए हैं। दहशत, तनाव के बीच अभिभावकों में स्कूलों से बच्चों को जल्दी ले जाने की हाेड़ मच गई।
विज्ञापन
स्कूलों में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरे सुनो बच्चे के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जहां हो तुरंत जाकर पहले बच्चे को ले आओ..., राकेश तुम्हारे बेटे के स्कूल के बाहर पुलिस की गाड़ियां आई हैं, कुछ बड़ी गड़बड़ है, पेपर में भी आया है, पहले आकर अपने बच्चों को ले जाओ...। बुधवार को कुछ ऐसी ही दहशत परिजनों में नजर आई। आनन-फानन अपने लाल को स्कूल से लाने पहुंचे गए।

विज्ञापन


कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर समेत शहर के सात स्कूलों के पास मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आए हैं। सनातन धर्म स्कूल में बुधवार को चेहरे पर दहशत, मन में डर और माथे पर तनाव की लकीरों के साथ दाखिल हुए अभिभावकों की आंखें केवल अपने लाल को तलाशती हुई नजर आईं। कांपते हाथों से स्कूल स्लिप भर रहे अभिभावक जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से बाहर निकलना चाह रहे थे। बच्चा मिलते ही जैसे उनके जान में जान आई और तेजी से वे बाहर की ओर निकले।

मंगलवार को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर भी स्कूलों ने इस संबंध में अभिभावकों को कोई सूचना नहीं दी थी। ऐसे में बुधवार सुबह अभिभावक भी तय समय पर बच्चों को स्कूल छोड़ने आए। इसके बाद इन स्कूलों में जांच के लिए पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगीं। इसके बाद एक के बाद एक अभिभावकों के पास इसकी सूचना पहुंच गई। नाराज अभिभावकों का कहना है कि अगर ऐसा था तो स्कूल बंद कर देना चाहिए था। पहले बता देते कि ऐसा माहौल है तो बच्चों को स्कूल ही न भेजते।

इन स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ई-मेल
गुलमोहर पब्लिक स्कूल साकेतनगर, केडीएमए स्कूल बर्रा-8, केवि कैंट, केवि अर्मापुर, द चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल सिविल लाइंस, सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। स्कूलों ने संबंधित थानों में इसकी सूचना दी थी। देर रात पुलिस ने स्कूलों में जाकर जांच भी की। तनाव न हो, इस कारण स्कूल बुधवार को खोला गया। कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को इस बारे में जानकारी भी दी थी। अभिभावकों से कहा गया था कि स्थितियां सामान्य हैं, परेशान होने की जरूरत नहीं है।

केडीएमए में चलती रही परीक्षा
- केडीएमए स्कूल में बच्चों की छुट्टी थी, क्योंकि इस स्कूल को सीयूईटी का केंद्र बनाया गया था। इस कारण तनाव की स्थिति नहीं रही।
- केवि कैंट और केवि अर्मापुर द्वितीय में गर्मी की छुटिटयां चल रही हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
- गुलमोहर स्कूल और द चिंटल्स स्कूल में जांच टीम पहुंची। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे।
 
विज्ञापन

सनातन धर्म स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों से बातचीत

बेटा और बेटी दोनों सनातन धर्म स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से मैसेज आने के बाद घर वाले घबरा गए थे और मुझे बच्चों को लेने के लिए भेजा। - मोहित गुप्ता, काकादेव

अखबार पढ़कर घटना की जानकारी हुई। दोनों बच्चे सनातन धर्म स्कूल में पढ़ते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बच्चे को लेने पहुंच गए। - हरीश कुमार, गुमटी

काफी दिनों से अन्य कई स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आने की सूचना मिल रही है। अपने बच्चे के स्कूल को उड़ाने की खबर ने तो दहशत में डाल दिया। - सुरेंंद्र सिंह, गोविंदनगर

अब तो मैं बच्चों को स्कूल नहीं भेजूंगी। अब वैसे भी गर्मी की छुट्टी होने वाली है। खबर सुनते ही मेरी जान निकल गई। बच्चों को देखा तब तनाव कम हुआ। - अनामिका मुखर्जी, अशोकनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें