फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: हरदोई में बड़ा हादसा... बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की टक्कर; चार महिलाओं समेत पांच की मौत

Mon, 25 Nov 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
UP Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर मल्लावां कोतवाली इलाके में बरातियों से भरी बोलेरो और मिनी बस की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


माधौगंज थाना इलाके के सेउढाई गांव निवासी दिग्विजय की शादी रविवार को थी। बरात कानपुर के शिवराजपुर गई थी। इसी बरात में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेउढाई निवासी सीमा देवी (40) पत्नी दयाराम, प्रतिभा देवी (32) पत्नी रोहित, प्रतिभा (42) पत्नी छोटेलाल, रामलली (50) पत्नी अनिल कुमार, शुभम (28) पुत्र जसवंत, विमल (40) पुत्र मानसिंह, केशव (12) पुत्र रोहित, शौर्य (10) पुत्र दयाराम अजय (12) पुत्र पुष्पेंद्र, राम हर्ष (52) भी गए थे। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग तीन बजे यह सभी लोग बोलेरो से वापस गांव आ रहे थे। बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर गौरी चौराहा के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में सीमा देवी, प्रतिभा देवी, प्रतिभा, रामलली और शुभम की मौत हो गई जबकि विमला, केशव, शौर्य, अजय और राम हर्ष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें