फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, कुछ ही देर में हुई मौत, हंगामा

Wed, 29 Jun 2022 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रहीमापुर निवासी सुरेश ने पत्नी आरती (35) को बच्चेदानी (यूट्रस) में गांठ होने पर ऑपरेशन कराने के लिए मिर्री चौराहा स्थित सिद्ध विनायक नर्सिंग होम में शनिवार को भर्ती कराया था। रविवार को ऑपरेशन होने के बाद हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम का ही एक डॉक्टर पहले उसे उन्नाव शहर के एक निजी अस्पताल लाए। यहां जवाब मिलने पर कानपुर लेकर गए। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस उन्नाव पहुंचे और अस्पताल गेट के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें