गंगा स्नान करके लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सुबह 8:30 बजे टैंकर से कुचल कर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्नाव सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव निवासी नितिन सोनवानी (19) पुत्र दिनेश तथा आदित्य सैनी (20) पुत्र मनोज जाजमऊ से गंगा स्नान कर एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। गहरा गांव के सामने टैंकर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य बाइक सवार भी टैंकर से भिड़ कर घायल हो गया। घटना से कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सूचना पर अचलगंज एसओ राजेश पाठक मौके पर पहुंचे और टैंकर को हटवाकर यातयात शुरू कराया।