उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर के मजरा रसालखेड़ा में करन के खेत में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक नरकंकाल पड़ा देखा। शव व सिर अलग-अलग पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांगरमऊ के अलावा आसपास के थानों की पुलिस पिछले एक माह के अंतराल में दर्ज गुमशुदगी खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार पहचान होने के बाद ही कंकाल का सच सामने आ सकेगा।