प्रेम प्रसंग में युवक फंदे से लटका
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भाड़ी गांव निवासी प्रशांत उर्फ प्रियांशु (18) गांव में ही ट्यूशन पढ़ाता था। शनिवार रात को वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे के बाहर नहीं आया। इसके बाद मां बुलाने पहुंची, तो बेटे का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या करने की बात बताई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र की दोनों घटनाओं में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
कुंडे के सहारे लटका मिला युवती का शव
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लोकईखेड़ा गांव निवासी कल्लू की बेटी निहारिका (20) शनिवार देर रात खाना खाकर कमरे मे सोने चली गई। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई जवाब भी नहीं मिला।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा। अंदर छत के कुंडे में रस्सी के फंदे से निहारिका का शव लटका मिला। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।