पर एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए देश और समाज के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। एसपी ने गृह मंत्रालय और पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए प्रशस्ति पत्र और प्रशंसनीय सेवा चिन्ह संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रदान किए। इस अवसर पर एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ लाइन प्रदीप मौर्य, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा, सदर कोतवाली में सीओ दीपक यादव ने भी ध्वजारोहण किया।