घायल को किया गया कानपुर रेफर
उनके पहुंचने से पहले ही चालक डंपर सहित हरदोई की ओर निकल गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अजीत को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। संदीप तीन भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सुरेश सिंह की मौत हो चुकी है।
अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बेटे की मौत से मां चंपा व अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि मृतक संदीप के चचेरे भाई धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।