फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर बाइक सवारों को कुचला, संविदा कर्मी सहित दो की मौत, चालक फरार

Sat, 05 Aug 2023 02:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Road Accident: थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर के चालक का पता लगाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के अचलगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें  कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद ढाबे के सामने खड़े डंपर में भिड़ गया।

विज्ञापन

रात करीब एक बजे हुए हादसे में घायलों को पुलिस ने आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना क्षेत्र के गांव मवइया लायक निवासी राजेश (48) बिजली विभाग में संविदा कर्मी था।
उसकी बड़ी बहू अनीता पत्नी अवधेश को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात राजेश, गांव के ही जितेंद्र (28) के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहा था। रात करीब एक बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गहरा गांव के पास पहुंचा था।

विज्ञापन

वाहनों के बीच में फंस गए थे दोनों
तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाडर तोड़ते हुए लखनऊ जाने वाली लेन में पहुंच गया। इसके बाद बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए ढाबे पर खड़े डंपर में भिड़ गया। हादसे में राजेश और जितेंद्र दोनों वाहनों के बीच में फंस गए।
विज्ञापन

डंपर के चालक की तलाश जारी
राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा जितेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश के दो बेटे व दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर के चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें