उन्नाव दुष्कर्म मामले में बुधवार को सीबीआई की टीम माखी पहुंची। यहां टीम ने पीड़िता के वकील के घर आधा घंटा रुककर पूछताछ की। इसके बाद टीम आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास के बाहर कुछ देर रुकी। सीबीआई टीम ने पीड़िता के घर लगे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की।