फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीसीएम में लदी 19 भैंसे पकड़ीं, तीन गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीसीएम में लदी 19 भैंसे पकड़ीं। भैंसों को स्लाटर हाउस लेकर जाने की पुष्टि पर पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक डीसीएम में 19 भैंसें लदी मिलीं। कागजात न दिखा पाने और स्लाटर हाउस लेकर जाने की पुष्टि पर पुलिस तीन को गिरफ्तार किया है। मवेशियों को किसानों की सुपुर्दगी में दिया गया है। अस्पताल और गदनखेड़ा चौकी इंचार्ज मंगलवार रात हाईवे पर वाहन की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी कानपुर से लखनऊ लेन पर एक डीसीएम आते दिखे। हाथ देने पर चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया तो अस्पताल चौकी इंचार्ज ने पीछा कर उसे पुराने एआरटीओ कार्यालय के सामने रुकवा लिया। जांच के दौरान डीसीएम में 19 भैंस लदी हुई थीं। साथ रहे लोगों के पास कोई कागज नहीं थे।

पशु चिकित्सक बुलाकर उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और किसानों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मवेशियों को स्लाटर हाउस ले जाने वाले आरोपियों में महोबा जिले के थाना पनवाड़ी के सब्जी मंडी निवासी इरफान, आरिफ और हमीरपुर जिले थाना राठ के मोहल्ला फारसोलियान निवासी शौकीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें