फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: 500 के नोटों की गड्डियों के साथ थानाध्यक्ष के परिवार का फोटो वायरल, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 29 Jun 2023 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में थानाध्यक्ष के परिवार का 500 के नोटों की 27 गड्डियों के साथ फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
बेड पर फैली 500 के नोटों की 27 गड्डियां व घेरकर बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर थानाध्यक्ष के परिवार का 500 के नोटों की 27 गड्डियों के साथ वीडियो वायरल होने से इसकी चर्चा तेजी से फैल गई। लोगों में थाने की कमाई और नोटों को लेकर तरह-तरह के कमेंट शुरू कर दिए। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि सीओ बांगरमऊ को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बेहटामुजावर थानाध्यक्ष रहे रमेशचंद्र साहनी की पत्नी और बच्चों के गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए। इनमें 500 रुपये की 27 गड्डियां एक बेड पर रखी हैं। तीन बच्चे, गड्डियों को घेरकर बैठे हैं और एक महिला लेटी है। बच्चे फोटो खिंचवा रहे हैं और नोट की गड्डियों के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। साथ में मौजूद महिला एक गड्डी को हाथ में लेकर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। फोटो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ा।

विज्ञापन

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने थानाध्यक्ष को कार्यालय तलब कर रुपयों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फोटो दो साल पुराने हैं। घर बनवाने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। इसमें लोन पर ली गई रकम भी शामिल है। हालांकि संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी ने बताया कि फोटो में दिख रहे लोग उपनिरीक्षक के परिवार के हैं। लेकिन जो घर दिख रहा है वह यहां का नहीं है। बांगरमऊ सीओ पंकज सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें