घटना में बाइक सवार दोनों भाई और बेहटा मुजावर के रोशनाबाद गांव निवासी बोलेरो चालक सूरज (25) घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। सजीवन और सूरज को की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक छह भाई व बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां लक्ष्मी व परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि स्कूल वाहन में बैठे छात्रों को मामूली चोटें आई थीं।