फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: मिनी बस ने कार में मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे एसडीएम और सीओ

Tue, 13 Dec 2022 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर बेरियागाड़ा मोड़ के पास दर्शनार्थियों से भरी मिनी बस ने एसडीएम की कार (टाटा सूमो) में टक्कर मार दी। एक ही गाड़ी में बैठे एसडीएम और सीओ बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक और बस को कब्जे में लिया है। दोनों अधिकारी जमीन पर कब्जे की जांच करने रतईपुरवा गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ पंकज सिंह मंगलवार दोपहर गांव रतई  पुरवा में जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने मौके पर जा रहे थे। दोनों अधिकारी एक ही गाड़ी में बैठे थे। बेरिया गाड़ा मोड़ के पास गाड़ी मोड़ते ही बिल्हौर की ओर से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि दोनों अधिकारी, अर्दली और चालक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बस चालक बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के इटोवा सुखदेवपुर निवासी शिवनरेश यादव को हिरासत में लिया है। चालक ने बताया कि वह बरेली से 20 दर्शनार्थियों को मदार साहब बाबा के दर्शन कराने लाया था। सभी को दर्शन करा घर लौट रहा था। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार के चालक ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें