फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: शादी का झांसा देकर कई साल से नजदीकी बनाई, अब साथ देने से किया इनकार, युवती ने थाने में खाया जहर

Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव जिले में शादी का झांसा देकर कई साल से नजदीकी बनाई। घर वालों से छिपकर युवती से कोर्ट मैरिज भी कर ली। युवती के अनुसूचित जाति की होने से युवक के घर वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और युवक की दूसरी जगह शादी तय कर दी। युवती ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, वे आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी शादी से इन्कार कर पर युवती ने जहर निगल लिया।

विज्ञापन


हालत बिगड़ी तो पुलिस ने पीएचसी और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बिहार थानाक्षेत्र एक गांव निवासी युवती के अनुसार गांव में ही रहने वाले शिवशंकर लोधी ने कई साल पहले उससे नजदीकी बनाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दोनों अलग-अलग जाति के होने पर घर वालों ने युवक को युवती से दूर रहने का दबाव बनाया।

युवती ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर एक साल पहले युवक ने युवती से मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज की। युवक के परिजनों इस शादी को मानने से इन्कार कर दिया और शिवशंकर की दूसरी जगह शादी तय कर दी। इसकी जानकारी पर मंगलवार को युवती पिता के साथ बिहार थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक के व उसके घर वालों को भी बुलाया।

मंगलवार शाम को दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता करने के लिए आपस में बात कर रहे थे, लेकिन शादी से इन्कार कर दिया। इससे आहत युवती ने अपनी पर्स से जहर निकाला और निगल लिया। युवती को लेकर पुलिस ने सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी शिवशंकर के खिलाफ दुष्कर्म और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसओ ने दी सफाई, थाने के बाहर खाया जहर
एसओ संदीप कुमार शुक्ला के मुताबिक लड़की पिता के साथ बिहार थाने आई थी। लड़की के पास एक पर्स था। इसमें वह घर से कीटनाशक लेकर आई थी। बताया कि लड़का और लड़की साथ रहना भी चाहते हैं। लड़के ने घर वालों के दबाव में उसे साथ न रखने की बात कह दी। एसओ के अनुसार लड़की के पिता ने जब लड़के पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो प्रार्थनापत्र देने को कहा गया। लड़की पिता के साथ प्रार्थनापत्र लिखवाने थाने से बाहर गई, तभी जहर खा लिया। प्रार्थनापत्र लेकर पिता के साथ थाने लौटी तो उसे उल्टियां शुरू हो गईं। इसपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें