फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: आइसक्रीम खाने जा रही किशोरी का अपहरण, होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 22 May 2023 03:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
होटल की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में घर से आइसक्रीम खाने की बात कहकर निकली किशोरी का कार सवार दो लोगों ने अपहरण कर लिया। गदन खेड़ा बाईपास स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को उसके घर के निकट छोड़कर भाग निकले। पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर एक गेस्ट हाउस मालिक सहित दो के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिस होटल में किशोरी के साथ घटना हुई फील्ड यूनिट वहां पहुंच जांच कर रही है।

विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी पिता के साथ दही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। किशोरी के पिता का आरोप है कि 21 मई की रात करीब आठ बजे उसकी बेटी घर पर आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी। उसके बाद वापस नहीं आई। काफी देर तक तलाश की गई। रात करीब 12:30 बजे कोयला वाली गली में किशोरी मिली।

Trending Videos
विज्ञापन

पूछने पर उसने बताया कि वह आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी लेकिन उससे पहले ही एक गेस्ट हाउस के मालिक अनिल तुली और उनके साथी सुनील अपनी सफेद रंग की कार में उसे जबरन बैठाकर ले गए। गदर खेड़ा बाईपास स्थित एक होटल पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण गैंगरेप और पोक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम होटल पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें