फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: युवती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला शव

Sun, 19 Mar 2023 03:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले में बीघापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में घर से शौच के लिए गई सबसुखलाल की बेटी आरती (20) के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो पहले बहन तलाश करने निकली। लेकिन उसे वह नहीं दिखी। इसलिए वह लौट आई। बाद में भाई ने जाकर देखा तो घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


हत्या की सूचन पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एएसपी, सीओ सहित तीन थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने अभी किसी पर कोई शक नहीं जताया है न ही तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है। एएसपी शशिशेखर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें